देश की खबरें | उत्तराखंड के बाहर के यात्रियों को चारधाम यात्रा की सशर्त अनुमति होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के निवासियों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने के बाद अब अन्य राज्य के लोगों को भी कोरोना वायरस की निगेटिव जांच रिपोर्ट के साथ चारधाम यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 24 जुलाई उत्तराखंड के निवासियों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने के बाद अब अन्य राज्य के लोगों को भी कोरोना वायरस की निगेटिव जांच रिपोर्ट के साथ चारधाम यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चारधाम यात्रा पर जारी नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत प्रदेश से बाहर के लोग भी कुछ शर्तों के साथ चारधाम यात्रा पर आ सकते हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में हुआ गंभीर जलभराव, देखें तस्वीरें.

उन्होंने कहा कि अगर बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों के पास 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट एवं बोर्ड से जारी ई—पास हो तो वे प्रदेश में स्थित चारों धामों की यात्रा पर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि बोर्ड ने एक जुलाई से प्रदेश में रहने वाले लोगों को चार धामों— बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—धाम की यात्रा पर जाने की अनुमति दे दी थी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो लड़कियों को सेल्फी का शौक पड़ा भारी, दोनों नदी में फंसी, देखें VIDEO.

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच चारधाम यात्रा को गति देने के लिए बाहरी प्रदेशों के लोगों को प्रदेश सरकार और देवस्थानम बोर्ड द्वारा चारधाम यात्रा की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हालात सामान्य होने पर चारधाम यात्रा को अधिक गति दी जायेगी।

रमन ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थयात्रियों की आवाजाही हो ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके।

उन्होंने बताया कि अभी तक उत्तराखंड के दस हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन कर चुके हैं और देवस्थानम बोर्ड आज शुक्रवार तक 21,178 ई-पास जारी कर चुका है।

उन्होंने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजेशन के पश्चात ही मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है जबकि मास्क पहनना और सामाजिक दूरी की अनिवार्य शर्तों का भी पालन किया जा रहा है।

रमन ने कहा कि यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोर्ड के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु खोला जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनसे अपेक्षा की जा रही है कि अत्यावश्यक होने पर ही वे धामों में रूके और कोशिश करें कि मंदिरों में दर्शन के बाद निकटवर्ती स्टेशनों तक वापस आ जाये।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें