जरुरी जानकारी | ट्रैवल फूड सर्विसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत की तेजी के साथ सूचीबद्ध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेट का शेयर अपने निर्गम मूल्य 1,100 रुपये से दो प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेट का शेयर अपने निर्गम मूल्य 1,100 रुपये से दो प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 2.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,126.20 रुपये सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर यह 2.27 प्रतिशत की चढ़कर 1,125 रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14,222.04 करोड़ रुपये रहा।
ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 2.88 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक कपूर फैमिली ट्रस्ट द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। इसके लिए मूल्य दायरा 1,045-1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया गा था।
ट्रैवल फूड सर्विसेज ने वर्ष 2009 में अपना पहला ट्रैवल क्विक-सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) बिक्री केन्द्र शुरू किया था।
मुंबई मुख्यालय वाली ‘ट्रैवल फूड सर्विसेज’ खाद्य एवं पेय पदार्थ (एफएंडबी) से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है। इसमें फास्ट फूड, कैफे, बेकरी, फूड कोर्ट और बार शामिल हैं जो मुख्य रूप से हवाई अड्डों और कुछ राजमार्ग पर स्थित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

