जरुरी जानकारी | ट्रैवल फूड सर्विसेज का आईपीओ सात जुलाई को खुलेगा; मूल्य दायरा 1,045-1,100 रुपये प्रति शेयर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और मलेशिया के हवाई अड्डों पर त्वरित सेवा रेस्तरां और लाउंज कारोबार संचालित करने वाली ट्रैवल फूड सर्विसेज ने बुधवार को अपने 2,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 1,045 रुपये से 1,100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।
नयी दिल्ली, दो जुलाई भारत और मलेशिया के हवाई अड्डों पर त्वरित सेवा रेस्तरां और लाउंज कारोबार संचालित करने वाली ट्रैवल फूड सर्विसेज ने बुधवार को अपने 2,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 1,045 रुपये से 1,100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।
आरंभिक शेयर-बिक्री सात जुलाई को खुलेगी और नौ जुलाई को समाप्त होगी।
कंपनी ने बताया कि एंकर (बड़े) निवेशकों को आवंटन चार जुलाई को होगा।
प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक कपूर फैमिली ट्रस्ट द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इस आईपीओ में पात्र कर्मचारियों द्वारा सदस्यता के लिए आरक्षण शामिल है।
कपूर फैमिली ट्रस्ट प्रमुख ब्रांड के हॉस्पिटैलिटी के तहत काम करता है, जो ट्रैवल फूड सर्विसेज सहित कई हॉस्पिटैलिटी और खाद्य सेवा व्यवसायों की देखरेख और निवेश करता है।
चूंकि आईपीओ पूर्णतः ओएफएस है, इसलिए कंपनी को इस निर्गम से कोई धनराशि प्राप्त नहीं होगी तथा प्राप्त राशि विक्रयकर्ता शेयरधारक को मिलेगी।
कंपनी की उपस्थिति दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे भारत के 14 हवाई अड्डों के साथ-साथ मलेशिया के तीन हवाई अड्डों पर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

