एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ट्रैवल फूड सर्विसेज़ के आईपीओ को 2.88 गुना अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रैवल फूड सर्विसेज़ लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 2.88 गुना अभिदान मिला।

जरुरी जानकारी | ट्रैवल फूड सर्विसेज़ के आईपीओ को 2.88 गुना अभिदान मिला

नयी दिल्ली, नौ जुलाई ट्रैवल फूड सर्विसेज़ लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 2.88 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,34,12,842 शेयरों के मुकाबले 3,86,35,064 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 7.70 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.58 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 69 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

भारत और मलेशिया के हवाई अड्डों पर ट्रैवल क्विक-सर्विस रेस्तरां और लाउंज व्यवसाय संचालित करने वाली ट्रैवल फूड सर्विसेज़ ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से लगभग 600 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ का मूल्य दायरा 1,045-1,100 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक कपूर फैमिली ट्रस्ट द्वारा 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) है।

ट्रैवल फ़ूड सर्विसेज़ ने वर्ष 2009 में अपना पहला ट्रैवल क्विक-सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) बिक्री केन्द्र शुरू किया था।

कंपनी के इक्विटी शेयरों को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).