देश की खबरें | परिवहन संगठन ने जम्मू में सरोर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर 'चक्का जाम' का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में सांबा जिले के जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर कुछ वक्त पहले स्थापित किए गए सरोर टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर ‘ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ (एजेकेटीडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को ‘चक्का जाम’ करने का आह्वान किया।

जम्मू, एक सितंबर जम्मू में सांबा जिले के जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर कुछ वक्त पहले स्थापित किए गए सरोर टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर ‘ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ (एजेकेटीडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को ‘चक्का जाम’ करने का आह्वान किया।

टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर गत शनिवार को जम्मू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंजस्ट्रीज (जेसीसीआई) ने एक दिवसीय बंद आहूत किया था। इस बंद का कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सहित जम्मू-कश्मीर में कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था।

एजेकेटीडब्ल्यूए के अध्यक्ष अजित सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा,''हम कल के लिए चक्का जाम की घोषणा कर रहे हैं। जम्मू बार एसोसिएशन और जेसीसीआई हमें समर्थन दे रहे हैं...।’’

उन्होंने बताया कि सभी परिवहन संगठन और अन्य संगठन चक्का जाम के लिए जम्मू शहर के भगवती चौक पर एकत्रित होंगे।

इससे पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान 21 अगस्त को सरोर टोल प्लाजा के आसपास लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के 26 नेताओं को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें 27 अगस्त को रिहा कर दिया गया था।

वाईआरएस के अनुसार, इस टोल प्लाजा को हटा देना चाहिए क्योंकि स्थानीय लोगों को बेवजह टोल टैक्स देना पड़ रहा है।

वाईआरएस कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज से जुड़े संगठनों के सदस्यों की भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रही। वहीं, चार कार्यकर्ताओं की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें