जरुरी जानकारी | परिवहन निकाय हर साल 24 जनवरी को चालक दिवस मनाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के विभिन्न परिवहन निकायों ने हर साल 24 जनवरी को चालक (ड्राइवर) दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इन निकायों में एएसआरटीयू, बीओसीआई और एआईएमटीसी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी देश के विभिन्न परिवहन निकायों ने हर साल 24 जनवरी को चालक (ड्राइवर) दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इन निकायों में एएसआरटीयू, बीओसीआई और एआईएमटीसी शामिल हैं।

एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (एएसआरटीयू), बस एंड कार ऑपरेटर्स कनफेडरेशन ऑफ इंडिया (बीओसीआई) और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने रविवार को देश की अर्थव्यवस्था में चालकों के योगदान को मान्यता देने के लिए ‘चालक दिवस’ को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की।

पहला चालक दिवस शुक्रवार को मनाया गया।

एक संयुक्त बयान में कहा गया कि चालक भारत के परिवहन नेटवर्क की जीवन रेखा हैं, जो लाखों लोगों के लिए परिवहन सुनिश्चित करते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देते हैं।

शहरी और ग्रामीण इलाकों में यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने और भारत का 70 प्रतिशत माल ढोने वाले इन गुमनाम नायकों को अक्सर लंबे समय तक काम करना पड़ता है और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

बयान के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य आठ करोड़ से अधिक वाणिज्यिक चालकों को सम्मानित करना है, जो भारत के परिवहन क्षेत्र की रीढ़ हैं।

देश की व्यापक परिवहन प्रणाली में 15 लाख से अधिक निजी बसें और राज्य सड़क परिवहन उपक्रमों के तहत 1.5 लाख बसें शामिल हैं, जो प्रतिदिन सात करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करती हैं।

एएसआरटीयू के कार्यकारी निदेशक टी सूर्य किरण ने कहा, ‘‘चालक प्रतिदिन लाखों लोगों की सुरक्षा और परिवहन सुनिश्चित करते हैं। चालक दिवस उनकी कड़ी मेहनत को मान्यता देने और उनके कल्याण में सुधार की दिशा में एक कदम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान