तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे लोगों की जांच के बाद संक्रमण के मामले कम होने की संभावना : अधिकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि राज्य में जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के कारण ही कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़ी।

अमरावती (आंध्रप्रदेश), नौ अप्रैल तबलीगी जमात के कार्यक्रम से आंध्र प्रदेश लौटे सभी लोगों की पहचान व जांच तथा उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच होने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने की संभावना है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को राज्य सरकार ने दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि राज्य में जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के कारण ही कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़ी।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार श्रीनाथ रेड्डी ने बैठक में कोविड-19 की स्थिति, मेडिकल प्रोटोकॉल के पालन और विभिन्न सर्वेक्षणों के विश्लेषण की जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि इसके बाद अधिकारियों ने राज्य में मामलों की वर्तमान स्थिति और अपनाए जा रहे एहतियाती उपायों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

आंध्रप्रदेश में बृहस्पतिवार की सुबह तक कोरोना वायरस के 348 मामले सामने आए हैं और इससे चार लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि जमात में शामिल लोगों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने में पुलिस ने शानदार काम किया। और उसी कारण से हम नयी दिल्ली से लौटने वाले लोगों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की रक्षा कर पाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट