देश की खबरें | महाराष्ट्र के जलगांव में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शुक्रवार शाम एक छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

मुंबई, 16 जुलाई महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शुक्रवार शाम एक छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। इससे पहले एक अन्य अधिकारी ने इसे हेलीकॉप्टर बताया था।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण मुंडे ने अद्यतन जानकारी में कहा कि यह एक प्रशिक्षण विमान था।

उन्होंने बताया कि घटना सतपुड़ा पर्वतीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के चोपडा क्षेत्र में वारडी गांव में शाम लगभग 4.30 बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने विमान में सवार एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा घायल हुआ है।

पुलिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से विमान कौन चला रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\