एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेरठ में जूडो कराटा सीखने गयी नाबालिग लड़की से प्रशिक्षक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक प्रशिक्षक द्वारा कथित तौर पर 12 वर्षीय नाबालिग जूडो कराटा खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

देश की खबरें | मेरठ में जूडो कराटा सीखने गयी नाबालिग लड़की से प्रशिक्षक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

मेरठ (उप्र), 10 जून मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक प्रशिक्षक द्वारा कथित तौर पर 12 वर्षीय नाबालिग जूडो कराटा खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

पीड़ित खिलाड़ी के पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 12 साल की बेटी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित एक स्कूल में जूडो कराटे का प्रशिक्षण ले रही थी। दो जून को सुबह सात बजे वह जूडो कराटे सीखने अपने भाई के साथ स्कूल में गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि दस बजे तक शिक्षक ने एकेडमी के सभी बच्चों की छुट्टी कर बच्ची और दो बच्चों को अतिरिक्त प्रशिक्षण कराने की बात कहकर रोक लिया। इसके बाद शिक्षक बच्ची को गार्ड के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के मुताबिक दरवाजा खोलने के बाद शिक्षक ने बच्ची के भाई को बताया कि बहन को स्ट्रेचिंग के कारण चोट लगी है, खून निकल रहा है व पट्टी करनी पड़ेगी। उसने पैसे देकर बाजार से पट्‌टी, दवा और चॉकलेट लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद प्रशिक्षक ने ड्रेसिंग कर बच्चों को चॉकलेट दी और बच्ची को लेकर नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।

पीड़िता के पिता के अनुसार जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बच्ची की हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है।

दौराला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपी मनीष (26) जूडो सिखाता है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मनीष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिस चिकित्सक ने बच्ची का उपचार किया है उसको भी बयान लेने के लिए बुलाया गया है।

सीओ ने बताया कि आरोपी प्रशिक्षक घर से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).