देश की खबरें | प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने अंडमान और निकोबार कमान का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने एक रक्षा दौरे के तहत अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) का दौरा किया। एएनसी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर, 16 मई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने एक रक्षा दौरे के तहत अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) का दौरा किया। एएनसी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

अंडमान और निकोबार कमान भारत की पहली एकीकृत थिएटर कमान है जिसका मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर में स्थित है।

एएनसी की विज्ञप्ति के मुताबिक 12 मई को एएनसी मुख्यालय पहुंचने पर 107 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के रणनीतिक आयामों के बारे में जानकारी दी गई और कमान के एकीकृत संचालन और परिचालन चुनौतियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

इससे प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को अंडमान और निकोबार कमान की परिचालन क्षमता को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

इसके बाद प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने बिर्चगंज में सेना के कार्यालय, वायु सेना के कार्यालय, तटरक्षक बल के मुख्यालय, तटरक्षक बल के जहाजों, नौसेना के जहाजों और नौसेना के जहाज मरम्मत यार्ड (एनएसआरवाई) का दौरा किया।

एएनसी की विज्ञप्ति के मुताबिक इसके बाद उन्हें भारतीय नौसेना के एक जहाज पर एक दिन की यात्रा भी कराई गयी।

इस यात्रा ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को कमान के बहुआयामी, अद्वितीय, एकीकृत और रणनीतिक पहलुओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान किया।

इससे उन्हें अंडमान और निकोबार के 836 द्वीप समूहों, उनकी तटरेखा और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र से जुड़े पहलुओं की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान