प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ रहे, अकादमी में खुद कर रहे साफ-सफाई
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के मसूरी स्थित प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई कर रहे हैं और सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए साफ-सफाई सहित अन्य काम खुद कर रहे हैं।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह को संस्थान ने यह जानकारी दी। मंत्री के साथ संस्थान के निदेशक और अन्य शिक्षकों की वीडियो कांफ्रेंस में यह भी बताया गया कि कोविड-19 के मुद्दे पर नौकरशाहों को प्रशिक्षण के लिए क्या गतिविधियां की जा रही हैं।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सिंह को बताया गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के पहले चरण सहित अकादमी के विभिन्न पहुलओं के लिए कैसे मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई गई है।
विज्ञप्ति के मुताबिक ‘‘ अकादमी में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं और प्रशिक्षु अधिकारी अपने-अपने कमरे से ही इसमें शामिल हो रहे हैं। इसी प्रकार होस्टल में खाने की आपूर्ति की जा रही है और बर्तन और कमरे की सफाई प्रशिक्षु अधिकारी स्वयं कर रहे हैं।’’
बयान के मुताबिक विभिन्न माध्यमों से उन्हें कोविड-19 से जुड़ी जानकारी दी जा रही है, जिनमें फिल्म दिखाना, ऑनलाइन चर्चा, कार्य देना आदि शामिल है।
मंत्रालय ने बताया कि आकादमी के सभी वर्गों ने सामाजिक दूरी और साफ-सफाई आदि के लिए अपनी-अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई है।
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘अकादमी में कार्यरत बाहरी कामगारों सहित सभी कर्मचारियों को अकादमी के शिक्षकों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी प्रोटोकॉल के साथ-साथ जिला प्रशासन के निर्देशों का भी अनुपालन किया जा रहा है।’’
एलबीएसएनएए के निदेशक संजीव चोपड़ा ने महामारी के मद्देनजर संस्थान में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

