विदेश की खबरें | बांग्लादेश में ट्रेन ने बस को टक्कर मारी, 11 लोगों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के चटगांव जिले में चौकीदार-रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक मिनी बस के ट्रेन की चपेट में आ जाने से सात छात्रों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 30 जुलाई बांग्लादेश के चटगांव जिले में चौकीदार-रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक मिनी बस के ट्रेन की चपेट में आ जाने से सात छात्रों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

दैनिक समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार को मीरशरई उपजिला में हुआ, जब एक कोचिंग सेंटर के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही मिनी बस ढाका जा रही प्रोवती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।

मीरशरई थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) कबीर हुसैन ने कहा कि इस दुर्घटना में मरने वाले 11 लोगों में से सात लगभग एक ही उम्र के छात्र थे, जबकि अन्य चार शिक्षक थे।

कबीर हुसैन ने कहा, “प्रोवती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से माइक्रोबस रेलवे ट्रैक पर कई सौ मीटर घिसटती चली गयी। इस घटना में बस में सवार लोगों में से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच बुरी तरह घायल हो गए।”

चटगांव मंडल कार्यालय के उप निदेशक अनीसुर रहमान ने कहा कि मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए और बाद में शाम को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए।

घायलों को चटगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\