विदेश की खबरें | गाड़ी के इंजन में विस्फोट, आग से 10 अफगान नागरिकों की मौत : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी उरोजगान के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता अहमद शाह साहेल ने कहा कि परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था जब उनकी मिनीवैन हेलमंड नदी में आंशिक रूप से डूब गई। साहेल ने कहा कि परिवार के सदस्य गाड़ी से निकल नहीं पाए क्योंकि वह आधी पानी में डूबी हुई थी।

दक्षिणी उरोजगान के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता अहमद शाह साहेल ने कहा कि परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था जब उनकी मिनीवैन हेलमंड नदी में आंशिक रूप से डूब गई। साहेल ने कहा कि परिवार के सदस्य गाड़ी से निकल नहीं पाए क्योंकि वह आधी पानी में डूबी हुई थी।

साहेल ने कहा कि उच्च दबाव और पानी के इंजन में घुसने से विस्फोट हुआ और गाड़ी के अंदर आग लगने से उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

वर और वधू अन्य कार में सफर कर रहे थे और वे सुरक्षित हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना उस इलाके में हुई जहां आतंकवादी और अफगान सुरक्षा बल सक्रिय हैं और पुलिस तत्काल राहत नहीं उपलब्ध करा सकी।

इस बीच मीडिया पैरोकार संगठन ‘नई’ ने एक बयान में कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने बघलान पत्रकार संघ के पूर्व प्रमुख डॉ. खलील नार्मगो की गोली मारकर हत्या कर दी।

बघलान के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि नार्मगो मंगलवार को बघलान प्रांत की राजधानी लौट रहे थे जब अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार रोककर उन्हें बाहर निकाला तथा गोली मार दी।

इस हमले की तत्काल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू