विदेश की खबरें | पूर्वी ईरान में पटरी से उतरी ट्रेन, 21 व्यक्तियों की मौत, 87 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के अनुसार, सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक रेलवे द्वारा संचालित ट्रेन तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित ताबास से यज़्द शहर जा रही थी। इस ट्रेन में 350 व्यक्ति सवार थे। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन ताबास शहर के पास एक ‘एक्स्कवेटर’ (खुदाई करने वाली मशीन) से टकरा गई जिससे ‘एक्स्कवेटर’ और उसमें सवार व्यक्ति हवा में उछल गए।

अधिकारियों के अनुसार, सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक रेलवे द्वारा संचालित ट्रेन तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित ताबास से यज़्द शहर जा रही थी। इस ट्रेन में 350 व्यक्ति सवार थे। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन ताबास शहर के पास एक ‘एक्स्कवेटर’ (खुदाई करने वाली मशीन) से टकरा गई जिससे ‘एक्स्कवेटर’ और उसमें सवार व्यक्ति हवा में उछल गए।

सरकारी इरना समाचार एजेंसी ने आपात अधिकारियों के हवाले से हताहतों के आंकड़े दिए।

अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर के साथ बचाव दल सुदूर इलाके में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से कुछ लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना ताबास से 50 किलोमीटर दूर हुई।

खबर के अनुसार, दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रेन पटरी के पास एक ‘एक्स्कवेटर’ से टकरा गई। हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि अंधेरे में खुदाई करने वाली मशीन ट्रेन पटरी के करीब क्यों खड़ी थी। एक अधिकारी ने कहा कि यह मशीन मरम्मत परियोजना का हिस्सा हो सकती है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इसके कारणों की जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\