जरुरी जानकारी | ऑपरेटरों के टैरिफ प्लान उपभोक्ताओं की जरूरतों को कितना पूरा कर रहे हैं, ट्राई सर्वे करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार ऑपरेटरों के दर या टैरिफ प्लान उपभोक्ताओं की जरूरतों को किस हद तक पूरा कर पा रहे हैं इसका पता लगाने को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) सर्वे करेगा। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नियामक उपभोक्ताओं के बीच सर्वे के जरिये यह पता लगाएगा कि ये प्लान विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं की आवश्कताओं की कितनी पूर्ति कर पा रहे हैं।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दूरसंचार ऑपरेटरों के दर या टैरिफ प्लान उपभोक्ताओं की जरूरतों को किस हद तक पूरा कर पा रहे हैं इसका पता लगाने को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) सर्वे करेगा। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नियामक उपभोक्ताओं के बीच सर्वे के जरिये यह पता लगाएगा कि ये प्लान विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं की आवश्कताओं की कितनी पूर्ति कर पा रहे हैं।

ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि नियामक सर्वे के लिए किसी एजेंसी की सेवाएं लेगा। सर्वे जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि टैरिफ प्लान उपभोक्ताओं की वॉयस और डेटा की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाले होने चाहिए। इस विचार के पीछे यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य है कि उपभोक्ताओं पर किसी विशेष प्लान को लेने के लिए दबाव नहीं डाला जा सके।

ट्राई संभवत: इस सर्वे के लिए एक एजेंसी की नियुक्ति करेगा। शुरुआत में यह सर्वे छोटे क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। सर्वे के तौर-तरीके और माध्यम अगले कुछ दिन में तय किए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि ट्राई को कुछ विसंगतियां दिखी हैं जिसके मद्देनजर सर्वे का फैसला किया गया है। अधिकारी ने कहा कि नियामक की कुल भूमिका बाजार पर निगाह रखने और यह सुनिश्चित करने की है कि उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण हो सके।

अभी ऑपरेटरों के पास दरें तय करने के लिए खुला हाथ होता है और उन्हें किसी प्लान को शुरू करने के सात कार्यदिवसों में इसकी जानकारी ट्राई को देनी होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान