देश की खबरें | किसानों की 'महापंचायत' के कारण मध्य दिल्ली में यातायात का फूला दम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।
नयी दिल्ली, 14 मार्च केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।
राजधानी में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई, जिसके परिणामस्वरूप आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया।
सराय काले खां में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वाहनों की आवाजाही जारी है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक परामर्श जारी किया है, जिसमें यात्रियों को यातायात नियमों और मार्ग परिवर्तन के बारे में सचेत किया गया है।
परामर्श में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग,मिंटो मार्ग, अशोक मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो उपरोक्त सड़कों से जाने से बचें और सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का ज्यादा उपयोग करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

