देश की खबरें | दिल्ली में कई जगहों पर यातायात जाम, यात्रियों ने किया पुलिस से मदद का अनुरोध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को यातायात जाम की सूचना सामने आईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
नयी दिल्ली, 28 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को यातायात जाम की सूचना सामने आईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसे मंगलवार को अब तक शहर के विभिन्न इलाकों से यातायात दिक्कतों संबंधी 12 कॉल प्राप्त हुई, जिनमें झंडेवालान, एसपी मार्ग, छतरपुर, दुर्गापुरी, रोहिणी सेक्टर-24, करोल बाग, महावीर एन्क्लेव, कड़कड़ी मोड़ और वसुंधरा एन्क्लेव शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, जी 20 बैठक में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में राजनयिकों और विदेश मंत्रियों के आने से मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रह सकता है। जी 20 विदेश मंत्रियों की बैठक एक और दो मार्च को शहर में होनी है।
जापान के हयाशी योशिमासा, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कनाडा की मेलानी जोली सहित लगभग सभी जी20 देशों के विदेश मंत्री बैठक में भाग लेने वाले हैं।
पेशे से वकील रोहित तोमर ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर के पास से अक्षरधाम तक सुबह के समय काफी यातायात था। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद लाजपत नगर के पास बारापुला फ्लाईओवर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
प्रभावित यात्रियों ने यातायात के बारे में शिकायत करने के लिए ट्विटर का भी सहारा लिया और दिल्ली पुलिस से इस दिक्कत को दूर करने का अनुरोध किया। लोगों ने मोदी मिल फ्लाईओवर, धौला कुआं से गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर निजामुद्दीन लाल बत्ती के पास यातायात के बारे में शिकायत की। उनमें से एक ने कहा कि बुराड़ी प्राधिकरण से रिंग रोड तक भारी यातायात है।
एक अन्य यात्री ने कहा कि सरदार पटेल मार्ग पर यातायात धीमा था। यह अंडरपास में जसोला से ओखला की ओर धीमा है। उत्तरी दिल्ली का चंदगी राम अखाड़ा इलाका पूरी तरह से जाम है।
पीरागढ़ी के पास बेहरा एन्क्लेव में एक यात्री ने यातायात जाम की सूचना दी।
रेडिसन ब्लू होटल के सामने इंडिया गेट और पश्चिम विहार में अंडरपास पर भी यातायात जाम देखा गया।
यात्रियों ने कहा कि डीडीयू रोड, पश्चिम विहार (मैकडॉनल्ड से नियो कॉन्वेंट स्कूल तक) पर रोजाना दोपहर और देर शाम एक से दो घंटे के लिए यातायात जाम रहता है।
समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर भी भारी यातायात है। जीटीबी अस्पताल के गेट नंबर 7 के सामने भी यातायात जाम की सूचना मिली।
एक यात्री ने ट्वीट किया कि पंजाबी बाग रिंग रोड पर भारी यातायात जाम है। उसने कहा कि पंजाबी बाग को पार करने में कम से कम एक से दो घंटे लगते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)