एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य दिल्ली में भाजपा के प्रदर्शन के कारण लगा यातायात जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को बड़े पैमाने पर यातायात जाम देखा गया और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग की ओर जाने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

देश की खबरें | मध्य दिल्ली में भाजपा के प्रदर्शन के कारण लगा यातायात जाम

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को बड़े पैमाने पर यातायात जाम देखा गया और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग की ओर जाने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं ने कथित आबकारी नीति घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को डीडीयू मार्ग पर स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें डालीं। इस हंगामे में भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए और उन्हें राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया।

आईटीओ क्षेत्र में यातायात धीमी गति से चलने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिल्ली की यातायात पुलिस ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन से पहले यातायात परामर्श जारी किया था।

दिल्ली यातायात पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ डीडीयू मार्ग पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आईपी मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग पर यातायात जाम रहेगा। डीडीयू मार्ग पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक यातायात के लिए बंद रह सकता है।’’

यातायात पुलिस ने यात्रियों से किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का आग्रह किया।

प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री पर इस्तीफे के लिए लगातार दबाव बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).