देश की खबरें | कांग्रेस के प्रदर्शन, जलभराव के कारण दिल्ली में यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुख्य मार्गों में परिवर्तन और कई स्थानों पर बारिश की वजह से जलभराव होने पर बृहस्पतिवार की सुबह मध्य दिल्ली और उसके आसपास यातायात प्रभावित हुआ।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुख्य मार्गों में परिवर्तन और कई स्थानों पर बारिश की वजह से जलभराव होने पर बृहस्पतिवार की सुबह मध्य दिल्ली और उसके आसपास यातायात प्रभावित हुआ।

कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में उसके नेता और कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय की ओर मार्च करेंगे और राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली यातायात पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली में मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया।

मध्य दिल्ली को शहर के अन्य इलाकों से जोड़ने वाले मार्गों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद के कई प्रमुख क्षेत्रों में यातायात बेहद धीमी गति से चलता रहा।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, भैरों मार्ग-रिंग रोड जंक्शन, आईटीओ, विकास मार्ग, दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी), सराय काले खां, इंडिया गेट सर्कल, धौला कुआं, रोहतक रोड, बारापुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर और अरबिंदो मार्ग पर भारी जाम की स्थिति रही।

मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।

नोएडा निवासी कार्तिक शर्मा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ जाम में फंसना एक बुरे सपने जैसा है। मैं भारी जाम की वजह से रेल भवन के नजदीक स्थित अपने कार्यालय एक घंटे देरी से पहुंचा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें