देश की खबरें | अलीगढ़ के कृषि मेले में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना इलाके में अलीगढ़ वार्षिक व्यापार एवं कृषि मेला (अलीगढ़ महोत्सव) में स्टॉल चला रहे एक व्यापारी की मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अलीगढ़ (उप्र), 14 फरवरी अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना इलाके में अलीगढ़ वार्षिक व्यापार एवं कृषि मेला (अलीगढ़ महोत्सव) में स्टॉल चला रहे एक व्यापारी की मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इटावा जिले का मूल निवासी देवेंद्र (26) वार्षिक मेले में बेकरी का सामान बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया था।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह-सुबह वह प्रदर्शनी मैदान से बाहर निकल रहा था, तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही कुछ दुकानदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुनीत द्विवेदी ने बताया कि मामले को लेकर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस किसी पुरानी दुश्मनी की भी छानबीन कर रही है, क्‍योंकि लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मेले के स्‍टाल को लेकर कोई विवाद हुआ था या नहीं।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now