विदेश की खबरें | भारत से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर नेपाल में नहर में गिरा, महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के सरलाही जिले में रविवार को भारत से लौट रहे हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर नहर में गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसकी 11 वर्षीय बेटी सहित चार अन्य घायल हो गए।
काठमांडू, चार अगस्त नेपाल के सरलाही जिले में रविवार को भारत से लौट रहे हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर नहर में गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसकी 11 वर्षीय बेटी सहित चार अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना मलंगावा इलाके में हुई और इस दौरान ट्रैक्टर पर 25 तीर्थयात्री सवार थे।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना चालक के ट्रैक्टर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। तीर्थयात्री बिहार के मधिया में एक मंदिर में पवित्र जल चढ़ाने के बाद घर वापस आ रहे थे।
बाकी तीर्थयात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। ट्रैक्टर चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

