देश की खबरें | बिहार में ट्रैक्टर ने पुलिस कांस्टेबल को कुचला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव में रविवार को अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

औरंगाबाद, नौ जून बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव में रविवार को अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक आरक्षी का नाम दीपक कुमार सिंह (29) है।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग चार बजे हुई, जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।

पुलिस ने बताया कि भोजपुर जिला निवासी उक्त आरक्षी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया।

औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा, ‘‘यह घटना तब हुई जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान जब उन्होंने ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पीछा करने पर ट्रैक्टर चालक सिपाही को कुचलते हुए ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग निकला जिससे आरक्षी की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चालक की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चालक को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है और घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

इससे पहले नवंबर, 2023 में बिहार के जमुई जिले में अवैध रूप से खनन की गई बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर द्वारा कुचल दिये जाने से 28 वर्षीय एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गयी थी जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट