जरुरी जानकारी | टीपीसीआई ने विश्व फर्नीचर परिसंघ के साथ किया गठजोड़, भारत में फर्नीचर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने शनिवार को कहा कि उसने विश्व फर्नीचर परिसंघ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने शनिवार को कहा कि उसने विश्व फर्नीचर परिसंघ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत फर्नीचर बनाने के लिए देश में आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर स्थापित किए जाने हैं। फर्नीचर के लगभग 250 अरब अमेरिकी डॉलर के वैश्विक बाजार में भारत की बहुत कम हिस्सेदारी है।

यूरोपीय संघ (ईयू) और चीन लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर का फर्नीचर निर्यात करते हैं। सिर्फ अमेरिका 72 अरब अमेरिकी डॉलर के फर्नीचर का आयात करता है और वह सबसे बड़ा आयातक है।

टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि भारत के लिए निर्यात को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता को कम करने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि इस एमओयू के जरिए दुनिया के प्रमुख फर्नीचर विनिर्माताओं के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एमओयू के तहत भारत में फर्नीचर औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने के लिए वैश्विक निकाय और टीपीसीआई के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ''हमारे पास पर्याप्त जमीन, सबसे किफायती कुशल श्रम और सहायक लॉजिस्टिक तथा गोदाम जैसे बुनियादी ढांचे हैं। भारत को अमेरिकी बाजार में फर्नीचर के निर्यात के लिए सभी उत्पादों पर शून्य शुल्क की सुविधा हासिल है।''

इस समय भारतीय फर्नीचर उद्योग काफी हद तक असंगठित है और मुख्य रूप से केवल हाथ से बने फर्नीचर पर जोर दिया जाता है।

सिंगला ने कहा, ''इस सहयोग से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आएगा, भारत के फर्नीचर निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड