जरुरी जानकारी | भारत को खिलौनों के क्षेत्र में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिये ‘टॉयकाथॉन’ की शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को देश में नय व अनूठे प्रकार के खिलौने के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये ‘टॉयकाथॉन’ की शुरूआत की। इसके तहत छात्र, शिक्षक, विशेषज्ञ और स्टार्टअप एक मंच पर आकर नये-नये प्रकार के खिलौने और ‘गेम’ बनाने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी सरकार ने मंगलवार को देश में नय व अनूठे प्रकार के खिलौने के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये ‘टॉयकाथॉन’ की शुरूआत की। इसके तहत छात्र, शिक्षक, विशेषज्ञ और स्टार्टअप एक मंच पर आकर नये-नये प्रकार के खिलौने और ‘गेम’ बनाने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

महिला और बालविकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत ज्यादातर खिलौनों का आयात करता है। सरकार खिलौना विनिर्माण के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इस क्षेत्र में देश में काम कर रहे उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।

इस मौके पर मौजूद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत में खिलौनों का बाजार करीब एक अरब डॉलर का है। लेकिन दुर्भाग्य से 80 प्रतिशत खिलौनों का आयात किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज ‘टॉयकाथॉन’ की शुरूआत सरकार का घरेलू उद्योग और स्थानीय विनिर्माताओं के लिये एक परिवेश सृजित करने तथा अब तक उपयोग नहीं हुए संसाधनों एवं क्षमता के उपयोग की दिशा में जारी प्रयास का हिस्सा है।’’

शिक्षा, महिला और बाल विकास, कपड़ा, वाणिज्य एवं उद्योग, एमएसमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), सूचना और प्रसारण तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संयुक्त रूप से ‘टॉयकाथॉन’-2021 की शुरूआत की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘यह न केवल भारत को खिलौनों और ‘गेम’ के लिये एक वैश्विक केंद्र विकसित करने की दिशा में मदद करेगा, बल्कि हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति के महत्व और मूल्य को समझने में मददगार होगा जिसकी परिकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गयी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\