देश की खबरें | पर्यटकों को मिले अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, पुरातत्व तथा धार्मिक स्थानों का सुनियोजित विकास कार्य किये जाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
जयपुर, छह अगस्त राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, पुरातत्व तथा धार्मिक स्थानों का सुनियोजित विकास कार्य किये जाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राजस्थान में आने वाले पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो इसे लक्षित करके ही पर्यटन विकास के कार्यों को मूर्त रूप दिया जाए।
मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल की उपस्थिति में पर्यटन यूनिट नीति-2024 के संभावित बिंदुओं सहित बजट घोषणाओं को लागू के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एजेंसियों का पारदर्शिता से चयन किये जाने की प्रक्रिया अपनाने के भी निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग से संबंधित बजट की सभी घोषणाओं को तेजी से लागू करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही ‘विकसित राजस्थान 2047’ के ‘विजन डॉक्यूमेंट’ पर चर्चा कर सहमति प्रदान की।
कुमारी ने बजट घोषणाओं के बिंदुओं में उल्लेखित श्री खाटूश्याम जी, श्री महावीर जी तथा अन्य धार्मिक पर्यटन स्थलों का सुनियोजित तरीके से जीर्णोद्धार विकास कार्य करने का निर्देश दिया।
साथ ही, उन्होंने जमवाय माता मन्दिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर का जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

