देश की खबरें | पहलगाम हमले से जम्मू कश्मीर में पर्यटन प्रभावित हुआ, लेकिन कश्मीर खाली नहीं है: उमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन प्रभावित हुआ है, लेकिन उद्योग से जुड़े लोग बेकार नहीं बैठे हैं।

अहमदाबाद, 31 जुलाई जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन प्रभावित हुआ है, लेकिन उद्योग से जुड़े लोग बेकार नहीं बैठे हैं।

अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए, जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई पर्यटक शामिल थे। इस हमले ने कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुयी थी।

गुजरात दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "मैं इस बात से इनकार नहीं कर रहा कि पहलगाम आतंकी हमले ने हमारे पर्यटन उद्योग को प्रभावित किया है। क्योंकि यह व्यस्त समय की शुरुआत में हुआ था और हमले के बाद रातोंरात सभी लोग राज्य छोड़कर चले गए थे।"

उन्होंने कहा, "लेकिन कश्मीर खाली नहीं है और हम यहां निराश होकर नहीं आए हैं। हम बस यही चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग जम्मू कश्मीर आएं। इसलिए कोई गलतफहमी न पालें। लाखों लोग माता वैष्णो देवी की यात्रा और अमरनाथ यात्रा (पहलगाम हमले के बाद) के लिए पहले ही कश्मीर आ चुके हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान