विदेश की खबरें | कोविड-19 के मामलों की भरमार के चलते ब्रिटेन के अस्पतालों के लिए मुश्किल घड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि के चलते अस्पतालों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और स्थिति इस हद तक जा पहुंची है कि देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख को मंगलवार को यह तक कहना पड़ा कि राष्ट्र ‘‘फिर से संकट की स्थिति में है।’’

लंदन, 29 दिसंबर ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि के चलते अस्पतालों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और स्थिति इस हद तक जा पहुंची है कि देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख को मंगलवार को यह तक कहना पड़ा कि राष्ट्र ‘‘फिर से संकट की स्थिति में है।’’

देश में फिलहाल सामने आ रहे संक्रमण के मामलों में ज्यादातर वृद्धि वायरस के अत्यधिक घातक नए प्रकार की वजह से है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) इंग्लैंड के अनुसार, सोमवार को अस्पतालों में 20,426 मरीजों का इलाज चल रहा था, जबकि इस साल 12 अप्रैल को बीमारी के पहली बार चरम पर पहुंचने के दौरान 18,974 रोगियों का इलाज चल रहा था।

फिलहाल सामने आ रहे संक्रमण के मामलों में ज्यादातर वृद्धि वायरस के अत्यधिक घातक नए प्रकार की वजह से है जिसकी वजह से देश में इस महीने के शुरू में पूर्ण लॉकडाउन लागू करना पड़ा और कई देशों ने अपने यहां ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी।

एनएचएस के प्रमुख सर साइमन स्टीवंस ने कहा कि राष्ट्र ‘‘फिर से संकट की स्थिति में है।’’

उन्होंने एक टीकाकरण केंद्र के दौरे के दौरान कहा, ‘‘यूरोप, और इस देश में भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते हम फिर से संकट की स्थिति में हैं। हममें से अनेक ने अपने परिवार, मित्र और सहकर्मी गंवा दिए हैं-अनेक लोग चिंता, निराशा और हताशा के शिकार हो रहे हैं।’’

हालांकि, उन्होंने चीजों के ठीक होने की उम्मीद व्यक्त की और कहा कि टीका अपूर्ति के साथ नए साल के वसंत के अंत तक स्थिति बदलने की शुरुआत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू