जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर की कुल बिक्री जून में 20 प्रतिशत बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस मोटर कंपनी की जून में कुल बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 4,02,001 इकाई हो गई।
नयी दिल्ली, एक जुलाई टीवीएस मोटर कंपनी की जून में कुल बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 4,02,001 इकाई हो गई।
कंपनी ने जून, 2024 में 3,33,646 इकाइयों की बिक्री की थी।
टीवीएस मोटर कंपनी ने बयान में कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो जून, 2024 के 3,22,168 इकाई से बढ़कर जून, 2025 में 3,85,698 इकाई हो गई।
घरेलू दोपहिया वाहन खंड में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इसकी बिक्री पिछले साल जून के 2,55,734 इकाई से बढ़कर इस साल जून में 2,81,012 इकाई हो गई। जून में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर पर 42 प्रतिशत बढ़कर 16,303 इकाई हो गई।
कंपनी का कुल निर्यात जून में 54 प्रतिशत बढ़कर 1,17,145 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 76,074 इकाई था।
इस बीच, मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को बताया कि जून में उसकी कुल बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 89,540 इकाई हो गइ।
रॉयल एनफील्ड ने बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 76,957 इकाई रही। निर्यात 79 प्रतिशत बढ़कर 12,583 इकाई हो गया।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बी. गोविंदराजन ने कहा, ‘‘ जून में हमने मजबूत दोहरे अंक की वृद्धि देखी, जो बाजारों में हमारे द्वारा बनाई गई स्थिर गति को दर्शाता है... ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

