ताजा खबरें | आईईसी खर्च के रूप में कुल 1894.85 करोड़ रुपये व्यय किए गए: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) खर्च के रूप में वर्ष 2014-15 से 2021-22 के बीच कुल 1894.85 करोड़ रुपये व्यय किए गए।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) खर्च के रूप में वर्ष 2014-15 से 2021-22 के बीच कुल 1894.85 करोड़ रुपये व्यय किए गए।

आईईसी एक रणनीति है जिसके तहत संचार के विभिन्न माध्यम का उपयोग करते हुए सकारात्मक परिणाम पाने के लिए लक्षित समूह के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की शुरुआत दो अक्टूबर 2014 को की गई थी। इसका लक्ष्य दो अक्टूबर 2019 तक सभी शहरी घरों में शौचालय की व्यवस्था कर उन्हें खुले में शौच से मुक्त करना था।

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि इस मिशन के तहत प्रचार-प्रचार के लिए कोई विशिष्ट कोष जारी नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण में पूरे कार्यक्रम का पांच प्रतिशत हिस्सा आईईसी पर खर्च किया जा सकता है।’’

पटेल की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक आईईसी के तहत वर्ष 2014-15 से 2021-22 के बीच कुल 1894.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू