झारखंड में तीन नये कोरोना संक्रमितों के चलते कुल संक्रमितों की संख्या 44 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की है।
रांची, 20 अप्रैल झारखंड में सोमवार को तीन नये कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये गये जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में ऐसे संक्रमितों की कुल संख्या 44 हो गयी। इनमें से दो की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि आज एक संक्रमित महिला जहां रांची के हिंदपीढ़ी से मिली वहीं एक अन्य व्यक्ति बोकारो और तीसरा हजारीबाग से पाया गया है।
तीन नये मामलों को मिलाकर अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 हो गयी है।
उन्होंने कहा कि आज सामने आये मामलों में जहां दो का तब्लीगी जमात के लोगों माध्यम से संक्रमण हुआ वहीं हजारीबाग से सामने आया तीसरा मामला मुंबई से वापस आने वाले एक व्यक्ति से जुड़ा हुआ है।
रांची में कुल 25 लोग संक्रमित पाये गये हैं। बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 और हजारीबाग में तीन हो गयी है। इसके अलावा धनबाद में दो, सिमडेगा में दो तथा गिरिडीह एवं कोडरमा एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।
, इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

