देश की खबरें | भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीके की कुल संख्या 71 करोड़ के पार हुई: सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक लगाए गए कोविड-19-रोधी टीके की कुल खुराक 71 करोड़ को पार कर गई है।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक लगाए गए कोविड-19-रोधी टीके की कुल खुराक 71 करोड़ को पार कर गई है।
बुधवार शाम सात बजे तक 73 लाख (73,80,510) से अधिक खुराक दी गई। हालांकि, देर रात तक आने वाली अंतिम रिपोर्ट के आने तक दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत को 10 करोड़ टीकाकरण के आँकड़े तक पहुंचने में 85 दिन, 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन लगे।
देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ टीकाकरण तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर 6 अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण को पार करने में 20 दिन और लगे।
मंत्रालय ने कहा कि 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 और दिन लगे और 8 सितंबर को 70 करोड़ तक पहुंचने में केवल 13 दिन लगे।
देश में सबसे संवेदशील समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

