जरुरी जानकारी | रबी फसलों का कुल रकबा अब तक 5 प्रतिशत बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू रबी सत्र में फसल बुवाई का कुल रकबा अभी तक पांच प्रतिशत बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस वृद्धि का कारण तिलहन और मोटे अनाज की बुवाई के रकबे में हुई वृद्धि है।
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर चालू रबी सत्र में फसल बुवाई का कुल रकबा अभी तक पांच प्रतिशत बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस वृद्धि का कारण तिलहन और मोटे अनाज की बुवाई के रकबे में हुई वृद्धि है।
रबी सत्र की फसलों की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है।
एक साल पहले इसी अवधि में, बुवाई का यह रकबा 20.37 लाख हेक्टेयर था।
रबी की प्रमुख फसल गेहूँ की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन रकबा अब तक 0.001 लाख हेक्टेयर कम है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 0.07 लाख हेक्टेयर था।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि गेहूं में, ‘‘केवल जम्मू- कश्मीर राज्य द्वारा 0.001 लाख हेक्टेयर के मामूली क्षेत्र में बुवाई की सूचना दी गई है। धान का रकबा 1.90 लाख हेक्टेयर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.12 लाख हेक्टेयर था।
दलहन के मामले में इस सत्र में अब तक 3.04 लाख हेक्टेयर में बुवाई की जा चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह रकबा 4.7 लाख हेक्टेयर था।
मोटे अनाज की बुवाई का रकबा 1.17 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1.59 लाख हेक्टेयर हो गया है।
तिलहन के मामले में, अब तक (22 अक्टूबर तक) लगभग 14.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की सूचना मिली है, जो एक साल पहले की अवधि में 11.31 लाख हेक्टेयर थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

