एजेंसी न्यूज

ओडिशा में कोविड-19 के कुल 60 मामले, कोई नया मामला नहीं

राज्य में कोरोना वायरस के 60 मामले सामने आए हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ओडिशा में कोविड-19 के कुल 60 मामले, कोई नया मामला नहीं
जमात

भुवनेश्वर, 17 अप्रैल ओडिशा में बीते 48 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इस अवधि में जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया।

राज्य में कोरोना वायरस के 60 मामले सामने आए हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 843 नमूनों की जांच हुई, बुधवार को 1,197 नमूनों की जांच हुई। इन सभी की रिपोर्ट आ चुकी है और सभी संक्रमणरहित पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के पिछले पांच मामले 14 अप्रैल को सामने आए थे। कुल 7,577 नमूनों की जांच हुई थी जिनमें से 7,517 संक्रमणरहित पाए गए थे।

फिलहाल ओडिशा में 40 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। कम से कम 19 संक्रमित व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विकास आयुक्त एससी मोहपात्रा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का व्यापक जांच अभियान चलाने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).