देश की खबरें | टोरेस निवेश घोटाला: ईडी ने संदिग्ध हवाला ऑपरेटर को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने करोड़ों रुपये के टोरेस निवेश घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में संदिग्ध हवाला ऑपरेटर अल्पेश खारा को बुधवार को एक अप्रैल तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, 26 मार्च मुंबई की एक विशेष अदालत ने करोड़ों रुपये के टोरेस निवेश घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में संदिग्ध हवाला ऑपरेटर अल्पेश खारा को बुधवार को एक अप्रैल तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

खारा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था।

धन शोधन रोकथाम अधिनियम मामलों के विशेष न्यायाधीश एसी डागा ने खारा को एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

केंद्रीय एजेंसी ने ‘आरोपी का कथित अपराध से सीधा संबंध’ होने का दावा करते हुए सात दिनों की हिरासत मांगी थी।

ईडी ने दावा किया कि खारा टोरेस के दादर शोरूम से नकदी एकत्र करने में सक्रिय रूप से शामिल था और उसने इसे क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया।

अदालत ने कहा कि ‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी अपराध की आय को संभालने और उसे जमा करने में शामिल था’।

अदालत ने कहा कि अगर उसे (खारा) हिरासत में नहीं लिया गया तो इससे जांच में बाधा आएगी और जांच एजेंसी अपराध में जुटाए गए धन का पता नहीं लगा पाएगी।

टोरेस ब्रांड के स्वामित्व वाली ‘प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड’ पर पोंजी और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) योजनाओं के संयोजन के माध्यम से लगभग 14,000 निवेशकों से कुल 142 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\