देश की खबरें | टोपे ने अस्पतालों को मरीजों से अधिक पैसे वसूलने को लेकर चेताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने निजी अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों से अधिक पैसे वसूलने को लेकर आगाह किया और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जालना, 14 जुलाई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने निजी अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों से अधिक पैसे वसूलने को लेकर आगाह किया और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
राज्य के जालना जिले में सोमवार को निजी डॉक्टरों के साथ मुलाकात के बाद टोपे ने यह बात कही।
जालना में निजी अस्पतालों के केाविड-19 के मरीजों से इलाज से पहले (एडवांस में) और अधिक पैसे लेने की शिकायतों के सवाल पर टोपे ने कहा, ‘‘ हम इसे बर्दाशत नहीं करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के या अन्य मरीजों से इलाज के लिए अधिक पैसे लेने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राज्य में सरकार की प्रमुख राज्य बीमा योजना ‘महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना’ के तहत कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जाता है।
टोपे ने कहा कि इस योजना के तहत निजी अस्पताल भी आते हैं।
मंत्री ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि कोविड-19 के मरीजों की हालत बिगड़ने के बाद कुछ निजी अस्पताल उन्हें सरकारी चिकित्सकीय केन्द्र जाने को कह देते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक गंभीर समस्य है और ऐसा नहीं होना चाहिए।’’
टोपे ने कहा कि जालना के निजी डॉक्टरों को कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए सात दिन सरकारी अस्पतालों में भी काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वायरस की श्रृंखला को तोड़ने के लिए पांच जुलाई से 10 दिन तक के लिए लगा कर्फ्यू जरूरी है। साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करने की भी अपील की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)