संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने महामारी में साइबर अपराध बढ़ने को लेकर सावधान किया

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में स्वास्थ्य संगठनों और चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों के खिलाफ (साइबर) हमलों की चिंताजनक खबरें भी आई हैं।’’

इजुमी नाकामित्सु ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक अनौपचारिक बैठक में कहा कि कोरोना वायरस संकट दुनिया को और अधिक तकनीकी नवाचार और ऑनलाइन सहयोग की ओर ले जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में स्वास्थ्य संगठनों और चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों के खिलाफ (साइबर) हमलों की चिंताजनक खबरें भी आई हैं।’’

नाकामित्सु ने कहा कि डिजिटल निर्भरता बढ़ने से साइबर हमले की आशंका बढ़ गई है और यह अनुमान है कि इस तरह का एक हमला हर 39 सेकंड पर होता है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के अनुसार लगभग 90 देश अब भी साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के शुरुआती चरणों में हैं।

नाकामित्सु ने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग का खतरा बहुत बड़ा है।

उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की कुछ वैश्विक प्रगति की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ अच्छी खबरें भी हैं। सरकारी विशेषज्ञों के एक समूह ने इस तरह के खतरों से निपटने के लिए इस तरह की तकनीक के उपयोग में जिम्मेदार व्यवहार के 11 स्वैच्छिक गैर-बाध्यकारी मानदंड तैयार किए हैं।

एस्तोनिया के प्रधानमंत्री जायरी रातास ने कहा कि सुरक्षित और कामकाजी साइबर स्पेस की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। एस्तोनिया के पास फिलहाल सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता है और उसने ही शुक्रवार की बैठक का आयोजन किया था।

उन्होंने विशेष रूप से महामारी के दौरान अस्पतालों, चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों और अन्य संगठनों को लक्षित करके किये जाने वाले साइबर हमले की निंदा की।

रातास ने कहा, ‘‘ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें