खेल की खबरें | शीर्ष वरीय अल्कराज और स्वियातेक मैड्रिड ओपन में आगे बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले दौर में तीन सेट तक जूझने वाले अल्कराज ने दूसरे दौर में 26वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 7-5 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया और इस तरह से अपने खिताब बचाने की उम्मीदों को बरकरार रखा।

पहले दौर में तीन सेट तक जूझने वाले अल्कराज ने दूसरे दौर में 26वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 7-5 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया और इस तरह से अपने खिताब बचाने की उम्मीदों को बरकरार रखा।

अल्कराज का अगला मुकाबला 13 वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा जिन्हें उन्होंने पिछले साल फाइनल में हराया था। दो बार के मैड्रिड ओपन चैंपियन ज्वेरेव ने क्वालीफायर ह्यूगो ग्रेनियर को एक घंटे से भी कम समय में 6-1, 6-0 से हराया।

महिला वर्ग में स्वियातेक ने बर्नार्डा पेरा पर 6-3, 6-2 से आसान जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला 22वीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन या 16वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा से होगा।

तीसरी वरीय जेसिका पेगुला को मैरी बूजकोवा पर 6-4, 7-6 (2) से जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव ने योशीहितो निशिओका पर 6-2, 7-5 से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला 10वीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव से होगा, जिन्होंने लगभग तीन घंटे तक चले मैच में रॉबर्टो बॉतिस्ता आगुट को 7-5, 4-6, 6-3 से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड