विदेश की खबरें | वीजा की समस्या से निपटना शीर्ष प्राथमिकता: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यहां कहा कि लोगों के बीच आपसी संबंध भारत और अमेरिका के रिश्तों का आधार हैं और इन्हें बनाए रखने के लिए वीजा प्रतीक्षा की लंबी अवधि की समस्या से निपटना आवश्यक है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 फरवरी अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यहां कहा कि लोगों के बीच आपसी संबंध भारत और अमेरिका के रिश्तों का आधार हैं और इन्हें बनाए रखने के लिए वीजा प्रतीक्षा की लंबी अवधि की समस्या से निपटना आवश्यक है।

दक्षिण एवं मध्य एशिया संबंधी मामलों के लिए अमेरिका की उप सहायक विदेश मंत्री नैन्सी जैक्सन ने ‘फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ (एफआईआईडीएस) और विदेश मंत्रालय द्वारा मंगलवार को आयोजित एक गोलमेज बैठक में कहा कि वीजा प्रतीक्षा की अवधि कम करना विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की प्राथमिकता है।

जैक्सन ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच संबंध दुनिया में हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं और जब मैं इन संबंधों को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंध इन रिश्तों का आधार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वीजा प्रतीक्षा अवधि की समस्या से निपटना केवल लोगों के आपसी संबंध बनाए रखने ही नहीं, बल्कि उन्हें विस्तार देने के लिए भी अहम है।’’

वाणिज्यदूतावाास संबंधी मामलों के लिए उप सहायक विदेश मंत्री जूली स्टफ्ट ने भी कहा, ‘‘इस समस्या से निपटना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। भारत में (अमेरिका के लिए) वीजा चाहने वाले हर व्यक्ति के लिए लंबे प्रतीक्षा समय की स्थिति से बाहर निकलने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह स्थिति निश्चित ही आदर्श नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस समय को कम करने के लिए पहले ही कई कदम उठाए हैं और आगे भी उपाय किए जाएंगे।

सिम्मी प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर