देश की खबरें | रात साढ़े नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार रात साढ़े नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
नयी दिल्ली, चार फरवरी ‘’ की विभिन्न फाइल से रविवार रात साढ़े नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे81 असम दूसरीलीड मोदी
आजादी के बाद सत्ता में रहे लोगों को अपनी ही संस्कृति पर शर्म आती थी : प्रधानमंत्री मोदी
गुवाहाटी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दावा किया कि आजादी के बाद सत्ता में रहे लोग पूजा स्थलों के महत्व को नहीं समझ सके और उन्होंने राजनीतिक वजहों से अपनी ही संस्कृति पर शर्मिंदा होने की प्रवृत्ति स्थापित की।
प्रादे87 खरगे संघवाद
राज्य शासन में केंद्र का हस्तक्षेप संघवाद के सिद्धांत को कमजोर करता है: खरगे
त्रिशूर (केरल), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य शासन में उसका हस्तक्षेप और राज्यों की राजनीतिक स्वायत्तता को कमजोर करने का प्रयास संघवाद के सिद्धांतों को कमजोर करता है।
प्रादे93 उत्तराखंड यूसीसी
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने यूसीसी को मंजूरी दी
देहरादून, उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मसौदे को रविवार को अपनी मंजूरी दे दी जिससे उसे सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में विधेयक के रूप में रखे जाने का रास्ता साफ हो गया।
प्रादे65 उप्र एटीएस लीड गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दूतावास कर्मी को गिरफ्तार किया
लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और उन्हें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की सामरिक गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दि25 दिल्ली केजरीवाल लीड स्कूल
सरकार के विकास कार्य नहीं रुकेंगे, भले ही मुझे जेल भेज दिया जाए : केजरीवाल
नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि लोगों के लिए उनकी सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्य नहीं रुकेंगे, भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए।
दि17 दिल्ली आतिशी लीड अपराध शाखा
दिल्ली पुलिस ने विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ के आरोपों के संबंध में आतिशी को नोटिस दिया
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का एक दल रविवार को वित्त मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंचा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की कोशिशों के आरोपों के संबंध में उन्हें एक नोटिस दिया।
प्रादे36 उप्र अदालत सजा
प्रतापगढ़ में दुष्कर्म के दोषी पुजारी, शिष्य को 20-20 वर्ष का कारावास
प्रतापगढ़ (उप्र), प्रतापगढ़ जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुजारी और उसके शिष्य को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है और 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) प्रदीप कुमार पांडेय ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे55 केरल थंगल राम मंदिर
अयोध्या में राम मंदिर, मस्जिद से धर्मनिरपेक्षता मजबूत होने के बयान को लेकर आईयूएमएल नेता की आलोचना
मलप्पुरम, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की केरल इकाई के अध्यक्ष पी. सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल राम मंदिर के बारे में अपने बयान को लेकर रविवार को विवादों में घिर गए।
वि11 नामीबिया राष्ट्रपति दूसरी लीड निधन
नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब का कैंसर के इलाज के दौरान निधन
हरारे (जिम्बाब्वे), नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया। उनके कार्यालय ने यह घोषणा की। वह 82 वर्ष के थे।
वि15 ब्रिटेन सुनक नस्लवाद
मैंने बचपन में नस्लवाद का अनुभव किया: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक
लंदन, ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि है कि उन्हें बचपन में नस्लवाद को महसूस किया और उनके माता-पिता ने उन्हें नाटक की अतिरिक्त कक्षा के लिए भेजा, ताकि वह अन्य बच्चों की तरह ‘अच्छी तरह से बोल’ सकें।
अर्थ13 एसबीआई वेतन वृद्धि
वेतन वृद्धि का प्रावधान मार्च तक 26,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा: एसबीआई
मुंबई, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि इस साल मार्च तक वेतन वृद्धि के लिए किया गया प्रावधान बढ़कर 26,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।
अर्थ26 जी सोनी एसआईएसी
विलय: एसआईएसी ने जी को एनसीएलटी में जाने से रोकने की सोनी की याचिका को खारिज किया
नयी दिल्ली, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने रविवार को कहा कि सिंगापुर मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) ने उसे एनसीएलटी में जाने से रोकने के लिए दायर सोनी समूह की याचिका को खारिज कर दिया है।
खेल24 खेल लीड भारत
गिल का शतक, भारत ने इंग्लैंड को 399 रन का लक्ष्य दिया
विशाखापत्तनम, भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर इंग्लैंड को वापसी का मौका दिया लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां रिकॉर्ड 399 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में उसने एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं।
खेल39 खेल कुश्ती राष्ट्रीय
राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में विनेश ने 55 किग्रा का स्वर्ण पदक जीता
जयपुर, एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने रविवार को यहां आईओए की तदर्थ समिति द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में 55 किग्रा वजन का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
खेल19 खेल टेनिस डेविस लीड भारत
भारत ने विश्व ग्रुप एक में जगह बनाई, पाकिस्तान को 4-0 से हराया
इस्लामाबाद, भारतीय डेविस कप टीम ने युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की आसान जीत तथा निकी पूनाचा के विजयी पदार्पण से पाकिस्तान को 4-0 से हराकर 60 साल बाद चिर प्रतिद्वंद्वी देश का ऐतिहासिक दौरा पूरा करते हुए विश्व ग्रुप एक में जगह सुनिश्चित की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)