एजेंसी न्यूज

Hemant Soren Arrested: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं ने सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बैठक की

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं ने बुधवार शाम को मुलाकात की और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे तथा उनकी गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न हुई स्थिति पर चर्चा की.

Hemant Soren Arrested: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं ने सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बैठक की
Hemant Soren Photo Credits: IANS

नयी दिल्ली, 1 फ़रवरी : विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं ने बुधवार शाम को मुलाकात की और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे तथा उनकी गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न हुई स्थिति पर चर्चा की.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में सोनिया गांधी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सुप्रीमो शरद पवार और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता टी आर बालू समेत अन्य नेता शामिल हुए. यह भी पढ़ें : Bengaluru: बेंगलुरु में शर्त के नाम पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

झामुमो ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) का एक घटक दल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).