देश की खबरें | ब्राजील पैरा बैडमिंटन में भाग लेंगे भगत, कदम सहित शीर्ष भारतीय खिलाड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी सुकांत कदम साओ पाउलो में मंगलवार से शुरू हो रहे ब्राजील पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय पैरा बैडमिंटन दल की अगुवाई करेंगे।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल विश्व के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी सुकांत कदम साओ पाउलो में मंगलवार से शुरू हो रहे ब्राजील पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय पैरा बैडमिंटन दल की अगुवाई करेंगे।

बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय लेवल 2 की इस प्रतियोगिता का आयोजन दो साल के अंतराल के बाद हो रहा है।

भगत ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वर्ष 2022 की शुरुआत स्पेन में खेले गये टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के साथ हुई थी और मैं इस लय को जारी रखकर जीत हासिल करना चाहता हूं। मेरी तैयारियां अच्छी चल रही हैं।’’

तोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भगत ने पिछले महीने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता था।

स्पेन में कांस्य पदक जीतने वाले सुकांत कदम ने कहा, ‘‘मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और परिणाम सभी के सामने है। ब्राजील टूर्नामेंट इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिये मेरी तैयारियों का हिस्सा है।’’

भगत और कदम के अलावा इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों में मनोज सरकार, तरुण ढिल्लों, पारुल परमार, नितेश राणा, मानसी जोशी, पलक कोहली और नित्या श्री शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान