खेल की खबरें | टॉमी पॉल और सैम क्वेरी की डेलरे बीच में आसान जीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डेलरे बीच में रहने वाले पॉल विश्व रैंकिंग में 52वें नंबर पर हैं। उन्हें यहां पांचवीं वरीयता दी गयी है।
डेलरे बीच में रहने वाले पॉल विश्व रैंकिंग में 52वें नंबर पर हैं। उन्हें यहां पांचवीं वरीयता दी गयी है।
इस टूर्नामेंट में 2016 के चैंपियन और छठी वरीयता प्राप्त सैम क्वेरी ने सात में से छह ब्रेक प्वाइंट बचाकर हमवतन अमेरिकी मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-3, 6-4 से पराजित किया।
अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-4, 6-4 से हराया। उनका अगला मुकाबला पॉल से होगा।
अन्य मैचों में इटली के जियानलुका मैगर ने अमेरिका के रेयान हैरिसन को 3-6, 6-1, 6-4 से जबकि ब्राजील के थियागो मोंटिरो ने हमवतन थामस बेलुची को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। मोंटिरो का अगला मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त जॉन इसनर से होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)