एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के लिए टॉम एबेल, रेहान अहमद इंग्लैंड की टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने बांग्लादेश के वनडे और टी20 के आगामी दौरे के लिए 28 वर्षीय बल्लेबाज टॉम एबेल के रूप में टीम में नया चेहरा शामिल किया है।

खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के लिए टॉम एबेल, रेहान अहमद इंग्लैंड की टीम में

लंदन, दो फरवरी इंग्लैंड ने बांग्लादेश के वनडे और टी20 के आगामी दौरे के लिए 28 वर्षीय बल्लेबाज टॉम एबेल के रूप में टीम में नया चेहरा शामिल किया है।

श्रृंखला का पहला मैच वनडे के रूप में एक मार्च को ढाका में खेला जाएगा।

श्रीलंका ए के खिलाफ 15 फरवरी से होने वाली अनधिकृत वनडे श्रृंखला के लिए इंग्लैंड लायन्स के कप्तान एबेल के अलावा किशोर लेग स्पिनर रेहान अहमद को भी इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज साकिब महमूद की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर थे।

टीम इस प्रकार हैं :

वनडे : जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

टी20: जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2023 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).