देश की खबरें | मुख्यमंत्री से मंत्रियों की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी रोकने को कहा: रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपने मंत्रियों को एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से रोकने को कहा है।

जयपुर, 24 जून राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपने मंत्रियों को एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से रोकने को कहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''अपने मंत्रियों को नियंत्रित करना मुख्यमंत्री का काम है। मैं पार्टी संगठन स्तर पर इस मामले को देखूंगा।'

रंधावा की यह टिप्पणी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकास कार्यों में जयपुर के पिछड़ने के लिए जयपुर के स्थानीय विधायकों और मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान के लिए शहरी एवं विकास (यूडीएच) मंत्री शांति धारीवाल की आलोचना करने के बाद आई है।

उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि आप अपने मंत्रियों को बुलाकर उन्‍हें कंट्रोल (नियंत्रित) करिए । पार्टी स्‍तर पर मैं मामले को देखूंगा। जहां तक सरकार और मंत्रियों के एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने का सवाल है, यह मुख्यमंत्री का काम है।"

रंधावा ने कहा कि मंत्रियों की जिम्मेदारी सरकार और संगठन को मजबूत करना है, न कि एक-दूसरे के खिलाफ बयान देना।

उल्लेखनीय है कि धारीवाला ने बृहस्पतिवार को उदयपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि जयपुर से छह विधायक और तीन मंत्री हैं और उनके और उनके आपसी विवाद के कारण विकास कार्य प्रभावित होता है।

धारीवाल ने कहा था कि स्मार्ट सिटी मिशन राजस्थान के चार शहरों कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर में शुरू किया गया था, लेकिन जयपुर में स्थानीय विधायकों और मंत्रियों के आपसी विवाद के कारण काम की गति धीमी है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।

जयपुर की सिविल लाइंस सीट से विधायक खाचरियावास ने पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि धारीवाल को अपने शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उदयपुर में हुए कार्यक्रम में असम के राज्यपाल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। खाचरियावास ने आज कहा कि धारीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 'क्या कटारिया उनके नेता हैं और यदि ऐसा है तो क्या वह (धारीवाल) भाजपा कार्यकर्ता हैं।'

उन्होंने कहा, ‘‘धारीवाल जिस तरह की बोल रहे हैं वह किसी कांग्रेस कार्यकर्ता की नहीं हो सकती। उन्होंने जो कहा है उस पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड