देश की खबरें | ‘सेक्स कांड’ में शामिल मंत्री का नाम राज्यपाल को बताया: गोवा कांग्रेस प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडणकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात के दौरान उन्हें उस कैबिनेट मंत्री का नाम बताया है जिसने एक महिला का कथित रूप से यौन शौषण किया है और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

पणजी, 14 दिसंबर गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडणकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात के दौरान उन्हें उस कैबिनेट मंत्री का नाम बताया है जिसने एक महिला का कथित रूप से यौन शौषण किया है और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

चोडणकर ने हाल में आरोप लगाया था कि प्रमोद सावंत की कैबिनेट के एक मंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक महिला का यौन शौषण किया था। मंत्री का नाम लिए बिना कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की थी।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सावंत ने चोडणकर से कहा था कि वह मंत्री का नाम बताएं और ‘पीड़िता’ की ओर से किसी भी प्राधिकरण को दी गई आधिकारिक शिकायत जारी करें।

चोडणकर ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने राज्यपाल के साथ अपनी मुलाकात के दौरान मंत्री के नाम का खुलासा कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट में कहा, “ गोवा के राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गोवा ‘सेक्स कांड’ में लिप्त गोवा के कैबिनेट मंत्री का नाम बताया।”

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मंत्री को बर्खास्त करने का आग्रह किया है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे अब भी इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो उन्हें मंत्री का नाम जानने के लिए राज्यपाल से मिलना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now