खेलों के लिए दो सबसे बड़े स्थल हालांकि अभी आयोजन समिति को नहीं मिले है।
मोरी ने आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, ‘‘ हमने लगभग 80 प्रतिशत सुविधाओं के अगले साल इस्तेमाल की मंजूरी ले ली है’’
यह भी पढ़े | संजू सैमसन ने कहा- मुश्किल परिस्थिति में धोनी का शांत स्वभाव पसंद है.
उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि ऐसे भी कुछ स्थल है जो पहले से दूसरे उपयोगकर्ताओं ने आरक्षित करा रखे है।’’
आयोजक अभी भी 5,000 अपार्टमेंट वाले खेल गांव और ‘तोक्यो बिग साइट’ को अपने अधिकार में लेने की कोशिश कर रहे है। ‘तोक्यो बिग साइट’ सम्मेलन कक्ष है जिसका इस्तेमाल मुख्य मीडिया केन्द्र की तरह होगा।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल ने कहा- भारत के लिए अगर एक भी टेस्ट खेला तो बहुत खुशी होगी.
कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए टले तोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई 2021 से होगा। कोरोना वायरस को लेकर आयोजन और दर्शकों के सवाल पर मोरी ने कहा कि अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
मोरी ने कहा, ‘‘अगले साल कोरोना वायरस की क्या स्थिति होगी इस पर अनिश्चतता बरकरार है। इस पर अभी चर्चा करना जल्दबाजी होगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY