एजेंसी न्यूज

तोक्यो ओलंपिक सीईओ ने देरी की लागत में पारदर्शिता का वादा किया

जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) किसी ने भी नहीं कहा है कि तोक्यो ओलंपिक में एक साल की देरी की क्या लागत होगी। जापान में इसके शुरुआती अनुमान दो अरब से छह अरब डालर के बीच लगाये गये हैं।

तोक्यो ओलंपिक सीईओ ने देरी की लागत में पारदर्शिता का वादा किया

तोक्यो, 23 अप्रैल तोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने अगले साल तक खेलों के स्थगित करने की लागत के बारे में जापान की जनता से पारदर्शिता का वादा किया।

जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) किसी ने भी नहीं कहा है कि तोक्यो ओलंपिक में एक साल की देरी की क्या लागत होगी। जापान में इसके शुरुआती अनुमान दो अरब से छह अरब डालर के बीच लगाये गये हैं।

आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने अपनी साप्ताहिक टेलीकान्फ्रेंस में दुभाषिये के जरिये बात करते हुए कहा, ‘‘इसकी पूरी संभावना है कि मूल बजट की तुलना में खर्चा अधिक होगा। इस पर कितनी अतिरिक्त धनराशि लगेगी यह स्पष्ट नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेंगे और करदाताओं को लागत के बारे में बताएंगे। ’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक खेलों को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).