खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का अध्यक्ष पद संभालेंगी हाशिमोतो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हाशिमोतो ने चार बार शीतकालीन और तीन बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है और अब उन्होंने नया इतिहास रचा क्योंकि जापान में अब भी शीर्ष पदों पर कम महिलाएं पहुंची हैं।

हाशिमोतो ने चार बार शीतकालीन और तीन बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है और अब उन्होंने नया इतिहास रचा क्योंकि जापान में अब भी शीर्ष पदों पर कम महिलाएं पहुंची हैं।

तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के पुरुष प्रधान कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद 56 वर्षीय हाशिमोतो को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वह 83 वर्षीय योशिरो मोरी की जगह लेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री मोरी को महिलाओं को लेकर टिप्पणी के कारण पिछले सप्ताह त्यागपत्र देना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बातें करती हैं।

हाशिमोतो प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर है। उनके पास लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ा विभाग भी है।

उन्होंने तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1988, 1992 और 1996) तथा चार शीतकालीन ओलंपिक (1984, 1988, 1992 और 1994) में हिस्सा लिया था। उन्होंने 1992 में स्पीडस्केटिंग में 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपिक में उनका एकमात्र पदक है।

हाशिमोतो का ओलंपिक के साथ गजब का रिश्ता है। उनका जन्म तोक्यो ओलंपिक 1964 के उद्घाटन समारोह से पांच दिन पहले उत्तरी जापान के होकाइदो में हुआ था। उनका नाम ‘सीको’ सीका से लिया गया है जिसका अर्थ ओलंपिक मशाल होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now