देश की खबरें | आज पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है: मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज देश का गौरव नए आसमान पर है और पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है।
जयपुर, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज देश का गौरव नए आसमान पर है और पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है।
इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के 'कुशासन' से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा,‘‘ पिछले पांच साल में कांग्रेस ने यहां जिस तरह की सरकार चलाई है वह ‘जीरो नंबर’ पाने की हकदार है।’’
मोदी जयपुर के बाहरी इलाके के दादिया गांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा,‘‘आज मैं जयपुर ऐसे समय में आया हूं, जब देश का गौरव नए आसमान पर है। आज पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाह-वाही हो रही है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। जी20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान हैं, परेशान हैं।’’
मोदी ने कहा,‘‘भारत ने गणेश चतुर्थी के दिन अपनी नई ससंद भवन से काम-काज शुरू किया है और नई ईमारत में सबसे पहला काम भाजपा सरकार ने हमारी माताओं बहनो, बेटियों को भी समर्पित किया है।’’
राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। पिछले पांच साल में कांग्रेस ने यहां जिस तरह की सरकार चलाई है वह जीरो नंबर पाने की हकदार है। गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों, युवाओं के पांच महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिए। इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि वे गहलोत सरकार को हटाएंगे भाजपा को वापस लाएंगे।’’
मोदी ने कहा, ‘‘मैं साफ देख रहा हूं कि राजस्थान में अब परिवर्तन होकर रहेगा।’’
उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

