एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रेम विवाह का बदला लेने के लिए ससुराल वालों ने की व्यक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार साल पहले उनकी बेटी के साथ भागकर शादी करने के कारण उसके ससुराल वाले उससे रंजिश रखते थे।

देश की खबरें | प्रेम विवाह का बदला लेने के लिए ससुराल वालों ने की व्यक्ति

जलगांव, 20 जनवरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार साल पहले उनकी बेटी के साथ भागकर शादी करने के कारण उसके ससुराल वाले उससे रंजिश रखते थे।

पुलिस ने बताया कि हमले के सिलसिले में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि जलगांव के पिंपराला हुडको क्षेत्र में मुकेश रमेश शिरसाठ पर चाकू और गंडासे से हमला किया गया। इस क्रूर हमले में उनके सात रिश्तेदार घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मुकेश ने उसी इलाके की पूजा के साथ भागकर उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर जाने के लिए घर से निकल रहा था, तो उसके ससुराल वालों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब उसके भाई, चाचा, चाची और तीन चचेरे भाइयों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया गया।

मुकेश के परिवार में माता-पिता, पत्नी, भाई और एक बेटी हैं।

पुलिस ने बताया कि मुकेश के साले समेत नौ लोगों के खिलाफ रामानंदनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पूजा ने कहा कि उनके पति की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुकेश के चाचा नीलकंठ शिरसाठ ने कहा कि उसके ससुराल वाले पिछले चार सालों से बदला लेने के मौके की तलाश में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).